पन्ना में बाघिन ने गाय का शिकार किया:मखरा गांव में वन विभाग कर रहा ड्रोन से निगरानी, ग्रामीणों को चेतावनी दी

पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन से सटे मखरा गांव में एक बाघिन ने गाय का शिकार किया है। यह घटना शनिवार की देर रात को ग्राम पंचायत रानीपुर के माजरा मखरा में हुई। इस घटना के बाद से इलाके में ग्रामीणों के बीच सतर्कता बढ़ गई है। रविवार को ग्रामीणों ने नाले के पास गाय का क्षत-विक्षत शव देखा। स्थानीय निवासी नारायण कुशवाहा ने बताया कि जब वह नाले के करीब पहुंचे, तो उन्हें बाघिन दिखाई दी। उन्होंने तुरंत वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर वन परिक्षेत्र अधिकारी अजय बाजपेई के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने लगभग 2-3 किलोमीटर के दायरे में ड्रोन उड़ाकर बाघिन की लोकेशन का पता लगाने का प्रयास किया। इसके अतिरिक्त, नाले और शिकार स्थल के आसपास नाइट विजन कैमरे लगाए गए हैं ताकि बाघिन की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। वन रक्षकों की एक टीम भी मौके पर तैनात है। हालांकि, ड्रोन सर्च में अभी तक बाघिन की लोकेशन नहीं मिली है। ग्रामीण अकेले नहीं निकलें वन परिक्षेत्र अधिकारी अजय वाजपेयी ने शिकार के पैटर्न के आधार पर पुष्टि की है कि यह हमला बाघिन द्वारा ही किया गया है। उन्होंने ग्रामीणों को सलाह दी है कि वे नाले के पास वाले इलाकों में जाने से बचें। यदि जाना आवश्यक हो, तो अकेले न जाएं और समूह में लाठी-डंडों के साथ सतर्क होकर ही निकलें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *