MIC मेंबर ने विभागीय कर्मचारी को रिश्वत लेते पकड़ा:केवाईसी और आईडी रिकवर के नाम पर हितग्राही से मांगे रुपए, VIDEO वायरल

इंदौर नगर निगम की एक कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़ी गई है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। मामला शनिवार का है। निगम मुख्यालय गेट पर कर्मचारी ने हितग्राही आकांक्षा पाल से केवाईसी और आईडी रिकवर करने के बदले 400 रुपए मांगे थे। जिसकी सूचना हितग्राही ने एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा को दे दी। मामले की सूचना के बाद एमआईसी मेंबर हितग्राही को अपने साथ कार में बैठाकर निगम निगम मुख्यालय पहुंच गए। MIC मेंबर मनीष शर्मा भी पहुंच गए जब हितग्राही कर्मचारी को पैसे देने लगी तो उसका वीडियो भी बनाया। महिला कर्मचारी में वीडियो बनते देखा तो वह भी चौंक गई। जिसके बाद एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा भी मौके पर पहुंचे और कर्मचारी व हितग्राही को लेकर ऑफिस आ गए। जहां उन्होंने कर्मचारी और अन्य कर्मचारियों को फटकार भी लगाई। मनीष शर्मा पहले भी कई बार राशन माफियाओं को इस तरह पकड़ चुके हैं।
मनीष शर्मा कल करेंगे लिखित शिकायत मामले में शनिवार को MIC की मीटिंग होने और रविवार होने के कारण कार्रवाई नहीं हुई है। एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा का कहना है कि इसकी पूरी जांच करवाई जाएगी कि कर्मचारी ने और किसी से भी पैसे लिए है क्या, कर्मचारी पर कार्रवाई भी कराई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *