शिवगंज के खड़ियावास में संत रविदास जयंती मनाई गई:रैगर विकास समिति ने 649वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया

शिवगंज के खड़ियावास क्षेत्र में रैगर विकास समिति ने संत शिरोमणि गुरु रविदास की 649वीं जयंती मनाई। यह कार्यक्रम श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के साथ आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। कार्यक्रम में महिला मंडली द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए गए। इस दौरान ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ के उपदेश को आत्मसात करते हुए संत रविदास के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। समाज के प्रबुद्धजनों ने भी भजन-कीर्तन में सहभागिता की और संत रविदास की मूर्ति पर पुष्पहार अर्पित किए। उन्होंने उनके उपदेशों को जीवन में उतारने का प्रण लिया। इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान छात्रों को मोमेंटो और प्रस्तुति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे वातावरण भक्ति और आध्यात्मिकता से सराबोर रहा।
आयुष नर्सेज महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष योग शिक्षक ललित सुमेरपुर ने बताया कि संत गुरु रविदास ने एक समाज सुधारक के रूप में समाज को समावेशी बनाने और उसके उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के उपनिदेशक शिवलाल नोगिया, आयुर्वेद विभाग के डॉ. राधेश्याम नोगिया, डॉ. एम.एल. हिंडोनिया (आबूरोड), डॉ. हितेश नोगिया, ललित हिंडोनिया, दिनेश हिंडोनिया, विशन वर्मा, रूपाराम सी. सिगाड़िया सहित रैगर विकास संस्थान के अनेक सदस्य और समाजजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर रैगर विकास संस्थान के रूपाराम प्रभु हिंडोनिया की ओर से सामूहिक भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक एकता, समरसता और संत रविदास के मानवतावादी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *