मोगा-लुधियाना रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लोगों ने सिविल असप्ताल में दाखिल कर दिया है। घायलों में एक कार चालक भी है। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंची। फोर्स और पब्लिक ने मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लिया और सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में पहुंचा दिया है। घटना रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फिरोजपुर की ओर से लुधियाना जा रही एक स्विफ्ट कार तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गई और 4 से 5 वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे के दौरान कार चालक ने सड़क किनारे खड़ी गोलगप्पों की रेहड़ी को टक्कर मार दी। उसके बाद कार की चपेट में एक साइकिल सवार आया और उसकी मौके पर मौत हो गई। इसकेअलावा कार ने चार पांच अन्य वाहनों को भी टक्कर मारी है। कार चालक गंभीर रूप से घायल कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने उसे अस्पताल में पहुंचा दिया है। अभी कार चालक की भी पहचान नहीं हो पाई है और न ही मृतक की पहचान हुई है। पुलिस दोनों की पहचान करने में जुटी है। सड़क किनारे खड़ा था अचानक कार ने मारी टक्कर
सिविल अस्पताल में भर्ती गोलगप्पों की रेहड़ी के मालिक ने बताया कि अचानक एक गाड़ी उनकी रेहड़ी से टकरा गई, जिसके बाद उन्हें कुछ भी याद नहीं रहा। वहीं गोलगप्पे खा रहे एक युवक ने भी बताया कि टक्कर के बाद वह बेहोश हो गया था।
मौके पर पहुंची समाज सेवा सोसाइटी के नेता बलजीत सिंह चानी ने बताया कि उनकी टीम द्वारा घायलों को तुरंत मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने पुष्टि की कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।


