जीतू ने गिनाई पुलिस पर हमलों की घटनाएं:सीएम को लिखा लेटर, बोले- मप्र में पुलिस गुंडों से पिट रही, मुख्यमंत्री असहाय नजर आ रहे

इंदौर में पुलिस के सब इंस्पेक्टर के साथ बदमाशों ने बदसलूकी की। इस दौरान एसआई बदमाशों के आगे मजबूर दिखा। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और बदमाशों को पकड़कर उनकी जमकर धुलाई की और जुलूस निकाला। अब पुलिस के साथ लगातार मारपीट और दुर्व्यवहार की घटनाओं पर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने सवाल उठाए हैं।
पटवारी ने सीएम को पत्र में लिखा- मप्र की औद्योगिक राजधानी इंदौर में बदमाशों ने पुलिस सब इंस्पेक्टर को पीट दिया! इस घटना ने एक बार फिर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठा दिया है। इसके पहले मध्य प्रदेश पुलिस पर हुए लगातार हमले भी प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोलते रहे हैं। प्रदेश में अपराधियों और माफियाओं का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि वे खुलेआम पुलिस पर हमला कर रहे हैं। पुलिसकर्मी स्वयं असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, जिससे आम नागरिकों की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। जीतू ने लिखा- मैं बीते कुछ महीनों में घटित प्रमुख घटनाओं का उल्लेख कर रहा हूं, जो दर्शाती हैं कि पुलिस प्रशासन कितना लाचार हो चुका है। सरकार को माफियाओं का संरक्षण प्राप्त
पटवारी ने लिखा- इन घटनाओं से साफ है कि मध्य प्रदेश में अपराधियों का भय समाप्त हो चुका है और सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल हो चुकी है। पुलिस प्रशासन पर लगातार हो रहे हमलों से यह भी स्पष्ट है कि प्रदेश में संगठित अपराधियों और माफियाओं को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। पुलिस को राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त किया जाए
गृह मंत्रालय कानून व्यवस्था पर नियंत्रण खो चुका है, ऐसे में पुलिस प्रशासन को राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त किया जाए। पुलिस पर हमले के मामलों में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और ऐसे अपराधों के लिए कठोर कानून लागू किया जाए। आपसे आग्रह है कि अपने गृहमंत्री को तत्काल यह निर्देश दें कि प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार करे या फिर ऐसे लापरवाह गृहमंत्री को तत्काल बर्खास्त करें। यदि सरकार जल्द ही जरूरी कदम नहीं उठाती है, तो कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता के साथ सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इंदौर में SI को पीटा, बैज-वायरलेस सेट छीना:4 युवकों ने थार में बैठाकर माफी मंगवाई
इंदौर में शराब पीने से मना करने पर चार युवकों ने सब इंस्पेक्टर (SI) से मारपीट की। आरोपियों ने एसआई का माफी मांगते हुए वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। घटना अरबिंदो अस्पताल के पास मंगलवार सुबह करीब 5 बजे की है, जिसका वीडियो बुधवार को सामने आया है। बाणगंगा थाने में पदस्थ एसआई तेरेश्वर इक्का अपनी ड्यूटी पर थे। इसी दौरान थार में 4 लोग शराब पीते हुए मिले। उन्हें एसआई ने रोका तो नशे में विवाद करने लगे। वहीं उनका बैज और वायरलेस सेट भी छीन लिया। इसके बाद काफी देर तक वे मारपीट करते रहे। यहां पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *