डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के जज के घर चोरी

लुधियाना| डिस्ट्रिक्ट कोर्ट होशियारपुर में तैनात जज जसप्रीत के लुधियाना के कैलाश नगर गांव थरीके स्थित घर पर चोरी हो गई। थाना सदर के जांच अधिकारी राजिंदर पाल सिंह ने बताया कि वारदात 28 जनवरी की रात को हुई थी, लेकिन खुलासा 2 फरवरी को हुआ, जब जज अपने घर लौटे। चोरों ने घर से 15 हजार रुपये, जज के बच्चों के महत्वपूर्ण सर्टिफिकेट और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। घटना के समय घर बंद था। फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन चोरों का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *