क्लाउड कीचन से सीखा रहे घर बैठे आत्मनिर्भर बनना:महिलाएं घर से बना रही नाश्ता-खाना, पहले ही दिन ऑनलाइन आए खासे ऑर्डर

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जीतो लेडिज विंग की ओर से वुमैन क्लाउड कीचन नाम से तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें क्लब से जुड़ी 30 महिलाओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने अपने घर पर बनाए पकवान क्लब को उपलब्ध करवाए। जिसे ऑनलाइन ऑर्डर कर कोई भी खरीद सकता है। पहले ही दिन घर पर महिलाओं द्वारा बनाए गए विभिन्न पकवानों के खासे ऑर्डर आए। जिनमें नाश्ता, लंच व डिनर के ऑर्डर शामिल थे। पहले दिन साउथ इंडियन के साथ 10 तरह की डिस तैयार करवाकर दी गई। इसमे महिलाओं ने हाइजेनिक भोजन पकाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ऑर्डर देने वालों के घर तक पहुंचाया। क्लब की दीप्ति मेहता ने बताया कि यदि क्लाउड कीचन प्रथम सफल रहा तो नए अंदाज के साथ क्लाउड कीचन-2 लाया जाएगा। जिससे महिलाएं आगे बढ़ सके। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य है कि जो महिलाएं लजीज खाना बना सकती है वे घर बैठे अपने कुकिंग का बिजनेस शुरू कर सके और आत्मनिर्भर बन सके साथ ही लोगों को भी शुद्ध खाना खाने को मिल सके इसलिए इसका आयोजन करवाया गया है। 30 महिलाओं में से पांच ने भी इसे अपने बिजनेस बना लिया तो उन्हें घर बैठे इनकम होना शुरू हो जाएगी ओर वे आत्मनिर्भर बन सकेगी। इको फ्रैंडली पैकेट
भोजन पैक करने के लिए इको फ्रैंडली सामग्री का उपयोग किया गया। जिससे स्वास्थ्य पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़े। विंग अध्यक्ष मिनाक्षी बालड़, सचिव अंकित मेहता ने बताया कि कई सामग्री को मिट्टी के पात्रों में पैक करके भी भिजवाया गया। प्लास्टिक में सामग्री पैक नहीं की गई। इस कार्य में कोषाध्यक्ष विधिक डागा, प्रियंका मुथा, कल्पना दोसी ने सहयोग किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *