12 हजार टन फेल्सपार का अवैध खनन:एसडीएम ने 3.77 करोड़ का जुर्माना लगाया

ब्यावर कलेक्टर डॉ. महेन्द्र खड़गावत के निर्देश पर मसूदा के उपखंड अधिकारी कुलदीप सिंह ने शुक्रवार को विजयनगर तहसील में एक माइनिंग लीज का निरीक्षण किया। इस दौरान बड़े पैमाने पर अवैध खनन का मामला सामने आया। जांच में पाया गया कि लीजधारक कैलाश चंद्र ने लीज क्षेत्र से बाहर राजकीय भूमि में अवैध खनन किया था। आरोपी ने इस क्षेत्र से करीब 12,558 टन फेल्सपार ब्लॉक का अवैध खनन किया, जिसके लिए प्रशासन ने 3.77 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। निरीक्षण के दौरान भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी और माइनिंग फोरमैन भी मौजूद रहे। बता दें कि इससे पहले भी ब्यावर जिले में कई जगहों पर अवैध खनन के मामले सामने आए थे, जिन पर कलेक्टर के निर्देश पर करोड़ों रुपए का जुर्माना लगाया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *