चारों दीक्षार्थियों ने जैन भगवती दीक्षा प्रदान की, आचार्य ने किया नामकरण

जयपुर | राजस्थान विश्वविद्यालय के कन्वोकेशन सेंटर में शुक्रवार को प्रज्ञानिधि आचार्य विजयराज जी म.सा. के मुखारबिन्द से मैसूर निवासी विरल हिंगड़, कुकनूर निवासी दंपती सुमति-प्रीति पोखरण एवं राजनंदगांव निवासी मंथन छाजेड़ को जैन भगवती दीक्षा प्रदान की। जिसमें प्रदेश सहित महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडू, बंगाल, गुजरात, छतीसगढ़, ओडिशा और बिहार से भी लोग शामिल हुए। इसके बाद आचार्य श्री ने उद्‌बोधन दिया। आचार्य ने इस प्रसंग को यादगार बनाते हुए चारों दीक्षार्थियों का नामकरण किया। संघ संरक्षक प्रदीप ने बताया कि इस अवसर पर उद्योगपति नवर| कोठारी, उदयपुर से ताराचंद जैन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू, मंत्री वीरेंद्र जैन सहित अनेक लोग मौजूद रहे। उपाध्यक्ष अशोक ने बताया कि पांच दिवसीय समारोह को सफल बनाने में शांत क्रांति संघ जयपुर के साथ-साथ यहां के जैन समाज का सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *