स्कूल भवन और खेल मैदान की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

भास्कर न्यूज| बारां खेडली भेडोलिया के ग्रामीणों ने राष्ट्रीय युवा शक्ति संगठन खेडली आजादपुरा के अध्यक्ष लोकेश मेघवाल व प्रदेश अध्यक्ष मनीष मेघवाल की अगुवाई में कलेक्टर, एसपी समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन देकर गांव के स्कूल भवन और खेल मैदान की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि राजकीय स्कूल के लिए 1997 को सरपंच द्वारा मांगरोल रोड पर आजादपुरा में जगह आबंटित की थी। इस भूमि पर एक प्रभावशाली व्यक्ति ने अतिक्रमण करके चारदीवारी का निर्माण करवा रखा है। कई बार सूचना ग्राम पंचायत व कलेक्टर को भी दी। इसके बाद भी जमीन पर से अतिक्रमण नहीं हटाया है। जिससे स्कूल भवन का निर्माण नहीं हो पा रहा है। वर्तमान में स्कूल पुराने भवन में संचालित है। जिसमें दो कमरे जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है। एक ही कमरे में दो कक्षाएं संचालित है। संस्था प्रधान का कार्यालय भी इसी कमरे में है। रसोई वाले कमरे में बच्चों की कक्षाएं चलाई जाती है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों में व उनके अभिभावकों को बैठने की कोई सुविधा नहीं है। बच्चों के पास कोई खेल मैदान स्कूल में नहीं है। ग्रामीणों व संगठन के सदस्यों ने कलेक्टर से मांग की है कि 7 दिन में समस्या समाधान की मांग की है। साथ ही ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने के दौरान प्रदेशाध्यक्ष मनीष मेघवाल, राष्ट्रीय युवा संगठन खेडली आजादपुरा के अध्यक्ष लोकेश मेघवाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार मेघवाल, कुलदीप मेघवाल, सचिव रामभरोस नायक, मंत्री पिंकेश मेघवाल, सलाहकार मंत्री सुरेंद्र नायक, संदीप शर्मा, भूपेंद्र डोलिया, सुमित मेघवाल आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *