व्याख्याता काउंसलिंग के लिए रिक्तियां दर्शाने की मांग

बारां | शिक्षक संघ राधाकृष्णन ने वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता पद के लिए सत्र 2021-22 और 2022-23 के विरुद्ध पदोन्नत व्याख्याताओं के लिए सभी रिक्तियां दर्शाने की मांग की है। शिक्षक संघ राधाकृष्णन के जिलाध्यक्ष अनूप चोपड़ा व जिला महामंत्री त्रिवेणी प्रसाद मीणा ने बताया कि पिछले दिनों वरिष्ठ अध्यापक से व्याख्याता बने करीब दस हजार शिक्षकों को नए स्कूलों में पदस्थापन करना है। वर्तमान में इनकी ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें रिक्त पदों के विरुद्ध पदोन्नत व्याख्याताओं को अपनी च्वाइस भरनी है। नियमानुसार शिक्षा विभाग को राजस्थान के सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त पदों की सूची जारी करनी चाहिए थी। विभाग द्वारा कई विद्यालयों में रिक्त पदों को इस सूची में रिक्त नहीं दर्शाया है। जिससे पदोन्नत व्याख्याताओं को दूरदराज वाले विद्यालयों में जाना पड़ेगा। संगठन ने शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेज कर मांग की है कि पूरे राजस्थान में रिक्त सभी पदों की सूची दर्शाई जाए। जिससे की पदोन्नति व्याख्याता को नजदीकी विद्यालयों में पदस्थापन का अवसर मिल सके। ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष हरिओम शर्मा, कोटा संभाग अध्यक्ष राजकुमार राय, जिला संयोजक संजय कुमार गर्ग, जिला उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह गौड़, प्रदेश प्रतिनिधि मनोज जैन आदि शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *