बारां| हीकड़ निवासी अरविंद सुमन ने रास्ता खोलो अभियान में कलेक्टर को ज्ञापन देकर रास्ते खुलवाने की मांग की है। फरियादी अरविंद सुमन ने बताया कि हीकड़ नयापुरा बस्ती में स्कूल रोड पर एक प्रभावशाली अतिक्रमण द्वारा अतिक्रमण करके रास्ते को पूरी तरह से बंद किया हुआ है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अतिक्रमी ने रास्ते पर पत्थर डालकर दीवार बनाकर रखी है। फरियादी ने रास्ते को खुलवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी कलेक्टर व विधायक को ज्ञापन दे चुके हैं। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया है।


