मप्र में 10वीं और 12वीं में टॉपर्स में शामिल रही इटारसी की अंशु मलैया का शव आईआईटी रुड़की के हॉस्टल में पंखे से लटका मिला है। वह बीटेक सेकंड ईयर की स्टूडेंट थी। पुलिस प्राथमिक तौर पर इसे खुदकुशी मान रही है। बताया जा रहा है कि परीक्षा में उसके कम अंक आए थे। इधर, पिता मुकेश मलैया ने भास्कर को बताया कि कभी नहीं लगा कि अंशु पढ़ाई को लेकर नर्वस है। हमें आत्महत्या का साक्ष्य और कारण जानना है। कोई स्टूडेंट खराब रिजल्ट आने के 20 दिन बाद तक सुसाइड के लिए वेट नहीं करता। 4 फरवरी दोपहर 2:25 बजे उससे आखरी बार बात हुई। शाम 7:14 बजे पुलिस ने खुदकुशी की जानकारी दी। हमें न उसका रूम दिखाया गया न सीसीटीवी फुटेज। अंशु के गले में रेड मार्क अंदर तक था।


