सरायकेला । श्रीश्री हरि संकीर्तन समिति कालापाथर द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जया एकादशी के पावन अवसर पर 24 प्रहार श्रीश्री राधा गोविंद अखंड जुगल नाम यज्ञ का आयोजन किया गया है। इसका समापन 11 फरवरी को होगा। इसमें ईचागढ़ व अन्य स्थानीय मंडलों के अलावे बंगाल की विभिन्न संकीर्तन मंडली शामिल हो रही है।


