हरिद्वार से आए ज्योति कलश रथ ने 5वें दिन सीनी क्षेत्र का किया भ्रमण

भास्कर न्यूज | सरायकेला अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से आए ज्योति कलश रथ को पांचवें दिन शुक्रवार को सीनी क्षेत्र का दौरा कराया गया। मोहितपुर शिव मंदिर परिसर से सुबह 8:30 बजे ज्योति कलश यात्रा प्रारंभ हुई। इसके बाद न्यू कॉलोनी एकता काली मंदिर, काली मंदिर, जीआरपी मंदिर, पंपू तालाब मंदिर, गांधी चौक, पंचायत भवन, गोठान टांड हरि मंदिर, दुर्गा मंदिर, बजरंग चौक व बाजार स्थित राम मंदिर का भ्रमण करते हुए पुनः ज्योति कलश रथ मोहितपुर पहुंचा। शाम में मोहितपुर में दीप यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *