आजसू की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा

सरायकेला । आजसू पार्टी जिला समिति की बैठक सरायकेला परिसदन में कार्यकारी जिलाध्यक्ष राम रतन महतो के अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में आजसू पार्टी की केंद्रीय समिति के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री झारखंड प्रदेश रामचंद्र सहिस, केंद्रीय सचिव सत्यनारायण महतो व केंद्रीय महासचिव रविशंकर मौर्या उपस्थित थे। बैठक में संगठन को मजबूत करने के संबंध में विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अंगूर महतो, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश हांसदा, उपाध्यक्ष दुर्गाचरण महतो, सालखन टुडू, बसंत कुमार महतो, रूप सिंह मुंडा, भोला महतो आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *