भास्कर न्यूज| जैंतगढ़ स्थानीय चंद्रशेखर कॉलेज चंपुआ के पूर्व प्रिंसिपल नरोत्तम साहू का 93 वर्ष की आयु में एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान कल देर रात निधन हो गया। वह एक प्रमुख शिक्षाविद् और अर्थशास्त्री थे, जो पूर्वोत्तर ओडिशा में बहुत लोकप्रिय थे। उनका जन्म 15 जुलाई, 1932 को चंपुआ, क्योंझर जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम विद्याधर साहू था।1952 में स्थानीय महताब हाई स्कूल से प्रथम बैच के रूप में मैट्रिक की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के बाद, उन्होंने 1954 में रेवेंशॉ कॉलेज से आई.ए. किया और फिर वहीं से अर्थशास्त्र में बी.ए. और एम.ए. किया। इसके बाद उन्होंने कटक के मधुसूदन लॉ कॉलेज से कानून की डिग्री हासिल की।यद्यपि 1957 में उन्हें ओडिशा प्रशासनिक सेवा (OAS) में भर्ती कर लिया गया था, लेकिन शिक्षा के प्रति समर्पित साहू जी इसमें शामिल नहीं हुए।1987 में स्थानीय चंद्रशेखर कॉलेज चंपुआ में प्रिंसिपल के रूप में योगदान दिया। वह 1996 में इस कॉलेज से सेवानिवृत्त हुए।इससे लोगों में शोक है। उनका अंतिम संस्कार स्थानीय वैतरणी नदी के तट पर किया गया। इधर, डुमरिया प्रखंड के बड़ाकांजिया निवासी झामुमो कार्यकर्ता शेख नासिर (45) का निधन ब्रेन स्ट्रोक से गया। उनके निधन से झामुमो कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।


