बलरामपुर में 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन:कलेक्टर, एसपी सहित कई अधिकारी कार्यक्रम में हुए शामिल

बलरामपुर जिले में 37वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन शुक्रवार, 31 जनवरी 2026 को हुआ। जिला मुख्यालय स्थित साप्ताहिक बाजार के ऑडिटोरियम सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम के साथ यह माह संपन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी के निर्देशन में यह अभियान 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक चला। समापन कार्यक्रम में कलेक्टर राजेन्द्र कटारा, पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, नगर पालिका अध्यक्ष लोधी राम एक्का और नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप सोनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत यातायात प्रभारी माह भर के आयोजन की जानकारी देकर की। इस दौरान पुलिस विभाग ने जिले के सभी अनुभागों में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इन अभियानों में हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, नशे में वाहन न चलाने तथा मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जोर दिया गया। माह के दौरान रील्स मेकिंग प्रतियोगिता, ‘नो हेलमेट–नो पेट्रोल’ अभियान, सड़क सुरक्षा मित्र योजना, स्लोगन, निबंध, चित्रकला और प्रश्नोत्तरी जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके अतिरिक्त, 100 मीटर, 1500 मीटर दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद जैसी एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं भी शामिल थीं। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने अपने संबोधन में सड़क दुर्घटना के बाद के पहले एक घंटे को “गोल्डन आवर” बताया। उन्होंने कहा कि समय पर प्राथमिक उपचार और सूचना मिलने से घायल की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने आम नागरिकों, विद्यार्थियों और युवाओं से घायल व्यक्तियों की सहायता करने की अपील की। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सड़क सुरक्षा जागरूकता पर आधारित रील्स प्रतियोगिता में शुभम दास और उनकी टीम (बड़की महरी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। देवराज सिंह और उनकी टीम को द्वितीय तथा छोटू छलिया और उनकी टीम को तृतीय स्थान मिला। चयनित रील्स का मंच पर प्रदर्शन कर उनकी सराहना भी की गई। कार्यक्रम के अंतिम चरण में मुख्य अतिथियों ने उपस्थित नागरिकों, विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, वाहन दस्तावेज साथ रखने और नाबालिगों को वाहन न चलाने देने पर जोर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *