श्री राम शरणम द्वारा कल अमृतवाणी सत्संग कराया जाएगा

अमृतसर| श्री स्वामी सत्यानंद सेवा संघ श्री राम शरणम् नई दिल्ली के परम पूज्य प्रेम जी महाराज के परम सेवक आदरणीय बृजमोहन महाराज द्वारा 9 फरवरी अमृतवाणी सत्संग किया जाएगा। दुर्ग्याणा के वेदकथा भवन में सुबह 11 से साढ़े 12 बजे तक सत्संग होगा। शहर की श्री स्वामी सत्यानंद सेवा संघ श्री राम शरणम के सेवादार इंजी अशोक शर्मा ने बताया कि इस अमृतवाणी सत्संग में शहर के अलग-अलग इलाकों से संगत को फ्री बसें सत्संग स्थल पर लेकर आएंगी और वापस भी छोडेंगी। सत्संग में महाराज अपनी अमृतवाणी से लोगों को रामनाम के साथ जोडेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *