बालाजी की प्रभातफेरी में गूंजे ‘गोविंदा-गोविंदा’ के जयघोष

भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री मुक्तिनारायण धाम वेंकटेश मंदिर तिरुपति बालाजी ग्रीन फील्ड में भगवान बालाजी वेंकटेश के ब्रह्मोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार सुबह पहली प्रभात फेरी निकाली गई। मंदिर से शुरु होकर प्रभात फेरी ग्रीन फील्ड के अलग अलग गलियों में से होकर प्रसिद्ध उद्योगपति और कांग्रेस नेता कृष्ण कुमार कुक्कू के निवास पर पहुंची। इससे पहले पंडितों द्वारा भगवान की आरती उतारी गई और सुंदर फूलों से सजी पालकी में ठाकुर जी को विराजमान किया गया। ब्रह्मोत्सव के उपलक्ष्य में यह प्रभात फेरियां 23 फरवरी तक चलेंगी। फेरी दौरान भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन किया। इस मौके पर चरणजीत अग्निहोत्री, धर्मपाल पराशर, चरणजीत भास्कर, रवि शर्मा, रूपेश गोयनका, राजेश शर्मा, नरिंदर शर्मा, अंश, समेत अन्य सेवादल के सदस्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *