अमृतसर| शिवाला बाग भाइयां में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिवलिंग का अर्धनारीश्वर शृंगार किया गया। पंडितों की ओर से किए शृंगार से पहले बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना करके आरती उतारी। जिसे देखकर भक्तजन मंत्र मुग्ध हो उठे। इसके बाद पंडितों ने बाबा को फलों और मिष्ठान का भोग लगाया। गौर है कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिवालय के शिवलिंग का सुंदर शृंगार पंडितों द्वारा प्रतिदिन किया जाता है। यह शृंगार महाशिवरात्रि तक निरंतर चलेगा। वहीं महाशिवरात्रि के दिन मंदिर सुबह रात 12 बजे खुलेगा। जिसमें सुबह से ही मंदिर में माथा टेकने वाले भक्तों का तांता लगा रहेगा।


