श्री गुरु रविदास महाराज के प्रकाश पर्व पर निकाली गई प्रभातफेरी

भास्कर न्यूज | अमृतसर श्री गुरु रविदास मंदिर भूषणपुरा हेड ऑफिस श्री गुरु रविदास नौजवान सभा की ओर से श्री गुरु रविदास महाराज के प्रकाश पर्व पर प्रभात फेरी निकाली गई। मंदिर कमेटी और इलाके की संगत के सहयोग से मंदिर से 1 जनवरी से लगातार प्रभात फेरियां निकालने का सिलसिला शुरू किया गया है। जिसके तहत शुक्रवार को प्रभात फेरी मंदिर से शुरू होकर इंद्रा कॉलोनी, गेट हकीमा, कटड़ा सफेद, हॉल गेट, ग्वालमंडी, ईस्ट मोहन नगर से होते हुए वापस भूषणपुरा में आकर समाप्त हुई। सुंदर फूलों से सजी पालकी में श्री गुरु महाराज जी का चित्रपट रखा गया। संगत की ओर से श्री गुरु रविदास जी के नाम का संकीर्तन किया गया। मंदिर के प्रधान हुकूमत राय टोनी की अध्यक्षता और श्री गुरु रविदास जी महाराज के आशीर्वाद से निकाली प्रभात फेरी में महाराज जी की पालकी पर संगत ने फूलों की वर्षा की। इस मौके पर कई भक्तजन मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *