माता लाल देवी जी का जन्मोत्सव 21 को, मंदिर में मां का गुणगान

भास्कर न्यूज | अमृतसर पूज्य माता लाल देवी जी के 102वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को धाार्मिक समारोह का आयोजन किया गया। रानी का बाग​ स्थित माता लाल देवी मंदिर में डॉ. अश्विनी मेनन ने भगवती का गुणगान किया और भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंदिर ट्रस्ट की तरफ से प्रधान बिक्रम शर्मा, जनरल सेक्रेटरी अशोक सोनी, महंत देवी दास और वित्त सचिव रविंदर पाल मेहरा और जनरल मैनेजर ललित भल्ला उपस्थित थे। इस दौरान ट्रस्ट की ओर से भक्तों के लिए अटूट लंगर का विशेष प्रबंध किया गया। बता दें कि पूज्य माता लाल देवी जी का 102वां जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मंदिर ट्रस्ट की ओर से 21 फरवरी को मनाया जाएगा। इसके उपलक्ष्य में रोजाना माता जी की प्रभात फेरी शहर के विभिन्न स्थानों के लिए निकाली जा रही है। रोजाना विभिन्न भजन मंडलियां शाम को 6 से 8 बजे तक मंदिर परिसर में माता जी का गुणगान कर रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *