सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में आवेदन की अंतिम तिथि कल

भास्कर न्यूज| लुधियाना। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I के 266 पदों पर भर्ती के लिए अब तक आवेदन नहीं किया है तो जल्द कर दें। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.c o.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 9 फरवरी 2025 यानी कल है। उम्मीदवारों के पास आवेदन के अंतिम मौका है। इस भर्ती के तहत अहमदाबाद जोन में 123 पद, चेन्नई जोन में 58 पद, गुवाहाटी जोन में 43 पद और हैदराबाद जोन में 42 पद भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा। आवेदन शुल्क 850 रुपये साथ में जीएसटी है, जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों के लिए यह 175 रुपये साथ में जीएसटी रखा गया है। इन पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक डिग्री आवश्यक है। मेडिकल, इंजीनियरिंग, चार्टर्ड अकाउंटेंसी और कॉस्ट अकाउंटेंसी जैसे प्रोफेशनल डिग्री होल्डर्स भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि आरक्षित श्रेणी को नियमानुसार छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया के तहत मार्च 2025 में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित होने की संभावना है, जिसके बाद इंटरव्यू होगा। सबसे पहले उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी भरकर आवेदन पत्र जमा करें। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें और आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर आगे के लिए सुरक्षित रखें। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *