भास्कर न्यूज | लुधियाना नगर निगम ने फुल्लांवाल चौक के पास सर्विस लेन पर लंबे समय से लग रही अवैध सब्जी मंडी को हटाया। पिछले दिनों सब्जी विक्रेताओं ने निगम टीम की कार्रवाई का विरोध कर पथराव कर दिया था।नगर निगम (एमसी) की तहबाजारी विंग ने शुक्रवार को फुल्लांवाल चौक के पास सर्विस लेन पर चल रही अवैध सब्जी मंडी के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निकाय के चारों जोन के तहबाजारी निरीक्षकों और कर्मचारियों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। टीम ने अवैध सब्जी बाजार के खिलाफ कार्रवाई कर 15 ठेले/खोमचे हटा दिए गए। टीम ने सामान भी जब्त कर लिया।


