श्रद्धांजलि सभा में भक्ति संगीत, मौन पुष्पांजलि, पवित्र भोग का आयोजन

लुधियाना| ब्रह्माकुमा रीज लुधियाना की पूर्व प्रभारी राजयोगिनी बीके राज दीदी के 6वें स्मृति दिवस पर विश्व शांति सदन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उनके निस्वार्थ सेवाभाव और आध्यात्मिक योगदान को याद किया। वे ब्रह्माकुमारीज लुधियाना की पूर्व प्रमुख थीं, जिन्हें वर्ष 1961 में ज्ञान की प्राप्ति हुई, 1964 में उन्हें ब्रह्मा बाबा से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और 1969 में उन्होंने ईश्वरीय सेवाओं के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। बीके राज दीदी ने 47 वर्षों तक लुधियाना में आध्यात्मिक सेवा दी और हजारों लोगों के जीवन को संवारने में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज मुख्यालय माउंट आबू से वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बीके शीलू दीदी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके साथ की प्रेरणादायक यादें साझा कीं। इस अवसर पर पूर्व विधायक गरचा, वैद, फतेह चैनल के वोहरा, दुर्गा माता मंदिर से बलबीर और गीता वृद्ध आश्रम के सेवाधारियों सहित कई अतिथि मौजूद रहे। ब्रह्माकुमारीज लुधियाना प्रभारी सरस्वती दीदी सहित अन्य बीके भाई-बहनों ने भी बीके राज दीदी की मातृवत सेवा और प्रेरणादायक शिक्षाओं को स्मरण किया। कार्यक्रम में मौन ध्यान, पुष्पांजलि और पवित्र भोग का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *