लुधियाना| यूएसपीसी जैन स्कूल के चंडीगढ़ रोड जमालपुर में श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा श्री श्याम फागुन महोत्सव का आयोजन होगा। इसमें बाबा श्याम जी का भजन कीर्तन कोलकाता के गायक राज पारीक द्वारा किया जाएगा। नरेश पुनिया व नरेश नरसी भी उपस्थित रहेंगे। श्री श्याम मित्र मंडल के सदस्यों ने बताया कि बाबा के संकीर्तन से पहले बाबा का भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी जोकि 10:30 बजे 33 फूटा रोड से शुरू होकर संकीर्तन वाली जगह पर पहुंचेगी। कमेटी के सदस्यों ने संकीर्तन के कार्ड बांटना शुरू कर दिया है।


