फीको ने मंत्री को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा

लुधियाना| पंजाब में औद्योगिक मुद्दों पर फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कमर्शियल ऑर्गेनाइजेशन (फीको) द्वारा उद्योग मंत्री तरुीप्रीत सोंद से मुलाकात की। इसमें विभिन्न समस्याओं का उल्लेख किया गया जो पंजाब के मौजूदा उद्योगों और व्यवसायों को प्रभावित कर रही हैं। फिको ने इन मुद्दों का समाधान करने के लिए एक ज्ञापन सौंपा और सरकार से त्वरित कार्रवाई की मांग की। फिको ने पंजाब सरकार से अपील की कि मौजूदा उद्योगों को प्रोत्साहन दिया जाए और निवेश में अतिरिक्त राशि के आधार पर लाभ देने की व्यवस्था को समाप्त किया जाए। यह कदम राज्य में औद्योगिक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देगा और राज्यों के बीच प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करेगा। फोकल पॉइंट फेज VIII के प्लॉट धारकों को किए गए अतिरिक्त शुल्कों और ब्याज के बोझ से राहत दी जाए। इसके तहत एक एमनेस्टी स्कीम लागू करने की अपील की ताकि उनका लंबित विवाद हल किया जा सके। पंजाब सरकार द्वारा हाल ही में लागू की गई 0.25% स्टाम्प ड्यूटी को लेकर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह कदम आम आदमी की घर खरीदने की लागत को बढ़ाएगा। फीको ने यह सुझाव दिया कि इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर के तहत कंपनियों को प्रोत्साहन दिया जाए, जिससे उन्हें लाभ मिल सके। इस पर रिफंड नीति को फिर से समीक्षा करने की आवश्यकता है, ताकि उद्योगों को वास्तविक प्रोत्साहन मिल सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *