लुधियाना| लोधी क्लब में इस साल वैलेंटाइन डे एक खास अंदाज में मनाया गया। क्लब के सदस्यों ने रेड और ब्लैक थीम के साथ कपल डांस किया और बॉलीवुड के रोमांटिक गानों पर थिरकते हुए एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार किया। सभी ने गुलाब के फूलों का आदान-प्रदान करते हुए प्यार और स्नेह का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में खास अतिथि के रूप में नगर निगम कमिश्नर आदित्य डेचवाल और जोनल कमिश्नर अंकुर महेन्द्रू भी मौजूद थे। इस शानदार शाम में भारतीय बैंड रज़्ज़माताज़ ने अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से माहौल को और भी शानदार बना दिया। बैंड के सदस्यों ने हिट गानों जैसे ओ मेरे दिल के चैन, प्यार मांगा है तुमसे, तेरे हाथ में मेरा हाथ हो और प्यार से भी ज्यादा तुझे प्यार करता हूं की धुन पर सबको नचाया। कार्यक्रम में डॉक्टर सारू रहलन, अजय मेहता, निश्चित सिंघानिया, राम शर्मा, हरिंदर सिंह, ज्योति ग्रोवर, विशाल गर्ग, रितु चांदना समेत कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे। सबसे खास कपल को एक गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस शानदार पार्टी में क्लब के 1200 से ज्यादा सदस्य शामिल हुए और सबने मिलकर इस वैलेंटाइन डे को एक यादगार बना दिया।


