7वां कबड्डी कप करवाया, विजेता सम्मानित

लुधियाना| शहीद उधम सिंह स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर क्लब अहमदगढ़ छन्ना (मलेरकोटला) में 7वां कबड्डी कप करवाया। इसमें संदीप लुधियाना, विशाल खोंसला, सरपंच नोनी फुलावाल, जीवन सेखा मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका हौंसला बढ़ाया। इसके अलावा एडवोकेट घुम्मण ब्रदर्स का भी विशेष तौर पर सम्मान किया गया। इस दौरान पहला स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी को 1 लाख 11 हजार और दूसरा स्थान हासिल करने वाले को 91 हजार की इनाम राशी देकर नवाजा गया। इस मौके पर प्रिंकल, अजय, हुंदल सरपंच, काली मोंग, अमित अवल (अमत), सोनू, कांचा, नीरज जोशी, कमल, चैरी, मनी बैंस आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *