होजरी फैक्ट्री से चोरी हुए लाखों के कपड़े, केस दर्ज

भास्कर न्यूज |लुधियाना गांव सीड़ा में स्थित फैक्ट्री मैग सलूशन में 31 जनवरी की देर रात को लाखों रुपयों की चोरी का मामला सामने आया है। मामले में फैक्ट्री मालिक अरुण कुमार वासी न्यू किचलू नगर ने थाना मेहरबान की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि घटना की रात को कुछ अज्ञात लोग उनकी फैक्ट्री में दाखिल हुए उसके बाद फैक्ट्री की दीवार फांद कर वहां से 32 थान और धागे की 68 डिब्बे चोरी करके ले गए। घटना के अगले दिन जब वह फैक्ट्री में पहुंचे तो चोरी की वारदात का पता चला। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। वहीं मामले में केस के जाँच अधिकारी राधेश्याम ने बताया, पुलिस की टीम ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए इलाके के सीसीटीवी कैमरे चेक किए है। अभी आरोपियों की पहचान नहीं हुई है। जिस वजह से अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया है। मामले में जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *