लुधियाना| लोकल बॉडीज पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन और पंजाब स्टेट पेंशनर्स महासंघ ने शुक्रवार को डीसी कार्यालय परिसर में मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जनरल सेक्रेटरी प्रताप सिंह, चेयरमैन वीके पुरी ने कहा कि पेंशनर्स लंबे समय से वेतन विसंगति दूर करने के लिए मांग उठा रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक कदम नहीं उठाया जा रहा है। कहा कि सरकार की ओर से सिर्फ वादे किए जा रहे हैं, लेकिन सरकार आश्वासन देने के बाद वादाखिलाफी कर रही है। इसे लेकर पेंशनर्स में आक्रोश व्याप्त है।


