लुधियाना| शातिर तरीके से शराब की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को थाना डिवीजन-3 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बोलेरो गाड़ी (PB10JC4702) के जरिए शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने सीएमसी डेंटल अस्पताल के पास गाड़ी की चेकिंग की। चेकिंग के दौरान पुलिस को गाड़ी से 11 पेटियां शराब बरामद हुईं, जिनके ऊपर कपड़ों के थान रखे हुए थे और शराब उनके बीच में छुपाकर रखी गई थी। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की, तो उन्होंने अपनी पहचान हरदीप सिंह पुत्र गुरदीप सिंह और प्रीतपाल सिंह पुत्र गुरबचन सिंह, निवासी मोहल्ला फतेहगंज के रूप में बताई। दोनों आरोपियों के खिलाफ एक्सरसाइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।


