किशोरी से दुष्कर्म करने वाला युवक गिरफ्तार

जांजगीर | किशोरी को भागकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस के अनुसार एक किशोरी अपने परिजनों के साथ थाना पहुंची और उसने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम पेंड्री का रहने वाला युवक गौतम कश्यप ने उसे शादी का झांसा दिया और अपने साथ बाइक पर बैठाकर भगाकर ले गया। इस दौरान उसने उसका दैहिक शोषण किया। साथ ही शादी करने की बात कहने वह टालमटोल करने लगा। इधर पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में आरोपी युवक गौतम कश्यप के खिलाफ को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपराध कायम​ किया और उसे जेल भेज दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *