नंदकुमार यूनिवर्सिटी ने 2 दिन की परीक्षा की तिथि बढ़ाई

भास्कर न्यूज | जांजगीर नगरीय िनकाय चुनाव और ित्रस्तरीय पंचायत का चुनाव का असर स्कूल और कॉलेज की परीक्षाओं पर भी पड़ रहा है। इन िदनों शहर की गली और मोहल्ले में प्रत्याशियों का प्रचार जारी है। इसमें जमकर वे लाउड स्पीकर का इस्तेमाल कर रहे हैं। वार्ड की एक ही गली में पांच से दस बार लाउड स्पीकर घुमाए जा रहे हैं। इससे सीबीएसई बोर्ड और छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों की पढ़ाई पर इसका असर पड़ रहा है। सीबीएसई बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी को शुरू होंगी और पहला पेपर फिजिकल एजुकेशन का होगा। इसके अलावा 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी को इंग्लिश के पेपर के साथ शुरू होंगी। जिले में 30 से ज्यादा सीबीएसई स्कूल संचालित है। इसमें 10 और 12 वीं के हजार से ज्यादा विद्यार्थी इस बार बोर्ड की परीक्षा दिलाएंगे। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। 12वीं बोर्ड की परीक्षा एक मार्च से शुरू होकर 28 मार्च तक चलेंगी। वहीं 10वीं की परीक्षा 3 से 24 मार्च तक होगी। ऐसे में चुनावी शोर गुल का असर इन विद्यार्थियों की तैयारियों पर पड़ सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *