भास्कर न्यूज | जांजगीर नव दुर्गा सेवा समिति के तत्वावधान में अखंड नवधा रामायण का आयोजन ग्राम धनेली में िकया जा रहा है। इसमें आसपास गांव मुनुंद, भड़ेसर, महंत, दर्री, धराशिव, खोखरा, जगमहंत, मरकडीह, धुरकोट, कनई, नवागढ़, कोसमंदा से रामायण मंडली बड़ी संख्या में पहुंचकर रामायण गान में िहस्सा ले रही है। इस मौके पर रामायण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। 8 फरवरी को चयनित रामायण मंडली को दुर्गा सेवा समिति धनेली ने आमंित्रत िकया हे। रामायण गायन में गांव के शिव गोपाल श्रीवास मोतीलाल राठौर, सियाराम श्रीवास, मोतीलाल राठौर, रामलाल धीवर, तबला वादक सूरज धीवर, तबला द्वारा गायन किया जा रहा है। रामायण में भाटापारा के मोटे राठौर, छोटलाल राठौर, कोटवार दिलीप भुजबल यादव पूरे टीम के साथ आरती के समय उपस्थित हो रहे हैं।


