भास्कर न्यूज| जांजगीर सरस्वती शिशु मंदिर, नैला में विद्या आरंभ संस्कार का भव्य आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें 51 नन्हे बालकों ने शिक्षा की ओर पहला कदम बढ़ाया। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ हुए इस संस्कार में सरस्वती माता का पूजन एवं मिष्ठान वितरण किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरस्वती शिशु मंदिर के व्यवस्थापक व सचिव मन्मथ नाथ शर्मा ने परंपरा अनुसार अनार की डंडी पर शहद लगाकर बच्चों की जीभ पर ॐ लिखकर विद्या आरंभ कराया। साथ ही, विद्यार्थियों को स्लेट और बत्ती दान कर शिक्षा की महत्वपूर्ण यात्रा के लिए प्रेरित किया।


