चुनाव: ईवीएम का प्रदर्शन कर दे रहे इसकी जानकारी

कवर्धा| नगरीय निकाय चुनाव के लिए जिले में मतदाताओं को ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) की प्रक्रिया से अवगत कराया जा रहा है। वार्डों में जागरूकता अभियान चलाकर मतदाता को दो पद अध्यक्ष व पार्षद के लिए मतदान करने की जानकारी दी जा रही है। इस पूरी प्रक्रिया की जानकारी डेमो ईवीएम के माध्यम से दी जा रही है। मतदाता हैंड्स-ऑन अनुभव कराया जा रहा है। लोगों की शंकाओं का समाधान भी किया जा रहा है ताकि मतदाता निर्वाचन प्रक्रिया की पूरी जानकारी प्राप्त कर सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *