कवर्धा| नगरीय निकाय चुनाव कराने अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को सुचारु और प्रभावी बनाना है, ताकि आगामी नगरीय निकाय चुनाव में कोई समस्या न आए। नगर पंचायत इंदौरी के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों को सामग्री वितरण, वापसी प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में चुनाव से संबंधित सभी बारीकियों पर चर्चा की गई, ताकि हर अधिकारी को अपने कर्तव्यों की पूरी जानकारी हो और वह बिना किसी गलती के अपने कार्यों को कर सके।


