सभी प्रत्याशियों के सामने ईवीएम का मॉक पोल पूरा

भास्कर न्यूज | डौंडी नगर पंचायत डौंडी में 11 फरवरी को अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए मतदान होगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई हैं। निकाय के रिटर्निंग ऑफिसर आरके सोनकर की उपस्थिति में शुक्रवार को ईवीएम की कमीशनिंग की गई। इसके बाद शाम को सभी उम्मीदवारों के सामने मॉक पोल भी कराया गया। चुनाव के दौरान ईवीएम में किसी भी खराबी को ठीक करने के लिए चुनाव आयोग ने हैदराबाद से इंजीनियर एम. सोना को भेजा है। वे चुनाव पूरा होने तक डौंडी में ही रहेंगे। मतदान के दौरान ईवीएम में किसी भी तरह की एरर आने पर वे ही मशीन को ठीक कर मतदान दल को सौंपेंगे। नगर पंचायत डौंडी के 13 वार्डों के मतदाता अध्यक्ष और पार्षद के लिए दो बार ईवीएम का बटन दबाएंगे। वहीं भंडारीपारा वार्ड 8 और वार्ड 9 के मतदाता केवल अध्यक्ष पद के लिए वोट डालेंगे। इन दोनों वार्डों में पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। नगर पंचायत डौंडी में कुल 5491 मतदाता हैं। इनमें 2593 पुरुष और 2898 महिला मतदाता शामिल हैं। वार्ड 1 में 380, वार्ड 2 में 438, वार्ड 3 में 437, वार्ड 4 में 350, वार्ड 5 में 283 मतदाता हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *