रांची में सरकारी क​र्मियों की पत्नियों व बेटियों ने ली मंईयां योजना की ​राशि

आंगनबाड़ी सेविका- सहायिकाओं व पारा टीचर ने भी उठाया मंईयां योजना का पैसा मंईयां सम्मान योजना का सत्यापन कार्य जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, गलत लाभुकों के बारे में लगातार जानकारियां सामने आ रही हैं। रांची जिले के कुछ सरकारी कर्मचारियों की प|ियों और बेटियों के खाते में भी मईयां सम्मान योजना के पैसे आए हैं। राज्य के कई पारा टीचर, आंगनबाड़ी सेविका और सहायिकाओं ने भी मंईयां सम्मान योजना की राशि ली है। इन सभी ने बाकायदा आवेदन भरे थे और उसे ओके कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि बोकारो, गढ़वा, पलामू, गिरिडीह आदि जिलों में डुप्लीकेसी के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं। 6 दिसंबर को इस योजना की पहली किस्त 2500 रुपए लाभुकों के खाते में भेजने के बाद सामाजिक सुरक्षा विभाग ने जनवरी की राशि भेजने पर अभी रोक लगा दी है। विभाग की सोच है कि लाभुकों की सूची से अपात्र लोगों की पूरी तरह से छंटनी करने के बाद ही लाभुकों के खाते में पैसे भेजे जाएं। जिलों और प्रखंडों के सक्षम अधिकारी ऑफ द रिकार्ड यह तथ्य स्वीकार कर रहे हैं, पर वे नाम डिस्क्लोज करने में परहेज कर रहे हैं। कहते हैं कि अभी इन सबके नाम होल्ड पर रखे गए हैं। पूरी तरह से सत्यापित हो जाने के बाद ही इनके नाम का खुलासा किया जाएगा।इनसे सूद समेत लिए गए पैसे वसूले जाएंगे। सरकारी कर्मचारियों पर केस भी दर्ज किए जाएंगे। 20 तक सत्यापन कार्य पूरा करने का टास्क मंईयां सम्मान योजना के सभी लाभुकों के सत्यापन का काम 20 फरवरी तक पूरा करने का टास्क मिला है। सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर प्रखंडों में इस काम को किया जा रहा है। ऐसे में ऑफलाइन आवेदनों पर प्रगति धीमी है। सत्यापन के काम में कोताही नहीं बरतें रांची के विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ को निर्देश दिया गया है कि वे सत्यापन के काम में कोई कोताही न बरतें। नए आ रहे आवेदनों की सूक्ष्मता से जांच करें, ताकि फिर से उसका सत्यापन करने की कोई आवश्यकता न पड़े। रातू में पकड़ में आया एक कंप्यूटर ऑपरेटर रातू में एक कंप्यूटर ऑपरेटर पकड़ में आया है, जिसने नियम विरुद्ध नाम की इंट्री की थी। पहली किस्त के पैसे भी उस अकाउंट में आ गए थे। जांच के दौरान वह पकड़ में आया। बाद में उससे पैसे की वसूली की गई। राज्य भर में 60 हजार लाभुकों के नाम कटे, 15 हजार नाम होल्ड पर जानकारी मिली है कि राज्य के विभिन्न जिलों में अभी 60 हजार लाभुकों के नाम काटे गए हैं, जबकि 15 हजार लोगों के नाम होल्ड पर रखे गए हैं। होल्ड पर रखे गए लोगों के बारे में जमीनी पड़ताल होगी। अगर वे गलत पाए गए तो फिर उनके नाम भी लाभुकों की सूची से काट दिए जाएंगे। रांची में 12 हजार के आसपास डुप्लीकेसी पकड़ में आई
रांची जिले में 12 हजार के आसपास डुप्लीकेसी पकड़ में आई है। ये वैसे लोग हैं, जो सरकार की अन्य पेंशन योजनाओं से भी लाभान्वित हो रहे हैं या फिर एक ही खाते में कई लाभुकों के पैसे जा रहे हैं। सरकारी मानदेय पानेवालों के परिजनों को भी इस योजना के अंतर्गत पैसे भेजे गए हैं। सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने जिलों से सत्यापन की पूरी रिपोर्ट मांगी सामाजिक सुरक्षा निदेशालय ने शुक्रवार को सभी जिलों को रिमाइंडर भेज कर सत्यापन की पूरी रिपोर्ट मांगी है। निर्देश दिया है कि प्रखंडवार जिनके नाम हटाए जा रहे हैं तथा जिनके नाम होल्ड पर रखे गए हैं, रिपोर्ट में उसका भी उल्लेख हो। अपात्र लाभुकों से कितनी राशि वसूल की गई है, उसका भी ब्योरा दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *