राष्ट्रपति 15 को राजधानी में, सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने का निर्देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 फरवरी को बीआईटी मेसरा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगी। उनकी मेजबानी में कोई कमी ना हो, इसे लेकर शुक्रवार को डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। डीसी ने संबंधित अधिकारियों संग बैठक कर सुरक्षा, पार्किंग समेत सारी व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर वाहनों की जांच समेत अन्य निर्देशों का पालन करने को कहा। मौके पर वाइस चांसलर बीआईटी मेसरा रांची डॉ. इंद्रनील मन्ना, एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त रांची दिनेश कुमार यादव, सिटी एसपी राजकुमार मेहता, सदर एसडीओ उत्कर्ष कुमार ​सहित बीआईटी मेसरा के रजिस्ट्रार डॉ. सुदीप दास एवं भवन निर्माण, पेय जल विभाग, रांची नगर निगम और पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *