अमृतसर| डीसी साक्षी साहनी ने गुरु नानक देव अस्पताल में कार्यरत 24 कर्मचारियों को बर्खास्त किए जाने के मामले में पीडब्ल्यूडी इलेक्ट्रिकल यूनियन पंजाब व भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां संग मीटिंग की। मुलाजिमों ने दर्द बयां किया कि रोजी-रोटी का यही साधन था। वहीं डीसी ने भरोसा दिलाया उनकी मदद की जाएगी। वहीं किसान यूनियन के नेताओं ने चेतावनी दी है कि चारदिनों में मुलाजिमों को वापस नौकरी में नहीं रखा गया तो संघर्ष तेज करेंगे। गुरु नानक देव अस्पताल में 3 माह से पीड़ित मुलाजिम धरना दे रहे हैं। इस मौके पर किसान नेता कश्मीर सिंह, बघेल सिंह, डॉ. परमिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, धर्मवीर सिंह, कुलवंत सिंह व अन्य मौजूद रहे।


