अमृतसर| डीसी साक्षी साहनी ने बताया कि ईट-राइट वॉकथॉन वॉक व मेला कंपनी बाग में 15 फरवरी को लगाया जाएगा। मेले को सफल बनाने के लिए विभाग ने जिले वासियों को खुला निमंत्रण दिया है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल शामिल होंगे। यह इवेंट निर्धारित तिथि पर सुबह 6 बजे फॉरेस चौक पर किया जाएगा। समापन किचलू चौक पर होगा। इसके बाद सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कंपनी बाग के पास महाराजा रणजीत सिंह बट पर मेले का आयोजन किया जाएगा।


