सरपंच: चिचबोड़ में सबसे ज्यादा 14, बघमरा में 9 प्रत्याशी

भास्कर न्यूज | बालोद जनपद बालोद के अंतर्गत 60 ग्राम पंचायतों में सरपंच, पंच पद के लिए दूसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होगा। पंचायत चुनाव के तहत नाम वापसी के बाद सरपंच व पंच पद के लिए प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन हो चुका है। गांव की सत्ता हासिल करने अधिकांश पंचायतों मंे 2 से ज्यादा प्रत्याशी मैदान में है। कहीं 14 तो कहीं 3 से ज्यादा प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। जनपद पंचायत के अनुसार ग्राम पंचायत परसदा में 9, सांकरा ज में 2, दरबारी नवागांव में 4, जगन्नाथपुर मंे 4, ग्राम घुमका में 5, कोहंगाटोला में 2, मनौद में 2, तरौद में 6, खेरथाडीह में 4, जुंगेरा में 2, भोथली में 6, ओरमा में 4, बघमरा मंे 9, टेकापार में 4, नेवारीकला में 4, देवी नवागांव में 6, अरौद में 3, भोइनापार में 5 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। खपरी में 2, लाटाबोड़ में 4, लोण्डी में 3, भेंगारी में 6, पीपरछेड़ी में 2, निपानी में 5, तमोरा में 4, अमोरा में 3, लिमोरा में 3, ग्राम पंचायत मुजगहन मंे 3 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। इन पंचायतों में सरपंच के लिए 3 से ज्यादा मैदान में भेड़िया नवागांव में 4, बोड़की मंे 2, बेलमांड में 3, पड़कीभाट में 4, उमरादाह में 6, झलमला में 2, सिवनी में 6, पोण्डी में 6, जगतरा मंे 2 प्रत्याशी हैं। परसोदा में 4, चिचबोड़ में सबसे ज्यादा 14 प्रत्याशी हैं। अंगारी में 2, जामगांव बी में 2, करहीभदर में 4, कन्नेवाड़ा में 3, पर्रेगुड़ा में 4, सांकरा क मंे 6, जमरूवा मंे 2, देवारभाट में 4, मटिया बी में 6, मुल्लेगुड़ा में 5, मालगांव मंे 4, नर्रा में 2, बरही में 3, डेंगरापार में 6, चारवाही में 5, चिरईगोड़ी में 5, हथौद में 3, खैरतराई में 3, बिरेतरा में 3, बोरी मंे 2 प्रत्याशी के बीच मुकाबला होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *