बालोद| ग्राम सुखरी में नल का पाइप टूटने पर युवती व दंपती के बीच विवाद व मारपीट की नौबत आ गई। पुलिस के अनुसार जसवंत टंडन ने जानकारी दी है कि 5 फरवरी को शाम 6 बजे श्वेता घर के सामने रोड पर बेटा भूपेंद्र टंडन खेल रहा था। बेटे का दोस्त समीर ने घर में आकर बताया कि भूपेंद्र को श्वेता मार रही है। जिसके बाद पत्नी निमेश्वरी टंडन के साथ 6.30 बजे श्वेता के घर के सामने पहुंचे तो वह हाथ मुक्का से मारपीट कर रही थी। बीच बचाव करने के दौरान गाली गलौज कर विवाद करने लगी। डंडे से हाथ, सिर को मारा। वहीं श्वेता ने जानकारी दी है कि जसवंत का बेटा भूपेंद्र घर के नल के पाइप को तोड़ दिया था। इसी बात को लेकर भूपेंद्र को डांट रही थी, तभी शाम 6.30 बजे जसवंत टंडन, उसकी पत्नी बेटे को क्यों मारी हो कहकर मारपीट की। दोनों पक्ष की रिपोर्ट पर रनचिरई थाने में तीन लोगों के खिलाफ धारा 115 (2), 296 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।


