सवाई माधोपुर | ग्रामीण विकास मंत्रालय केंद्र सरकार एवं बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से प्रायोजित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान, सवाई माधोपुर की ओर से कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र कुमार बैरवा के सानिध्य में गांव रतनपुरा तहसील बौंली में चल रहे डेयरी फार्मिंग एवं वर्मी कम्पोस्ट मेकिंग कार्यक्रम का समापन हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 28 महिला/पुरुष प्रशिक्षणार्थियों को ट्रेनिंग दी गई और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया। संस्थान निदेशक नीरज कुमार गोपालिया ने डेयरी फार्मिंग एवं वर्मी कम्पोस्ट मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम से जुड़े रोजगार के बारे में महिलाओं को जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का महत्व बताया। साथ ही उन्हें छोटी छोटी बचत से पैसे जोड़ने के गुर सिखाए। महिलाओं से डेयरी कार्य का कार्य करने के लिए आग्रह किया। अंत में सभी महिला प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिए गए। ईडीपी असेस्मेंट अधिकारी आरपी मीना की ओर से मूल्यांकन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के स्टाफ सदस्य, मनराज सेनी, निरमा चौधरी, कपिल कुमार उपस्थित रहे।


