कालीबाई भील व देवनारायण योजना के तहत मेधावी छात्राओं को स्कूटी वितरण करने का कार्य आरडी गर्ल्स कॉलेज के जिम्मे है। जेसे में स्कूल प्रशासन अभी 2023-24 की स्कूटी बांट नहीं पाया। इधर, कालीबाई भील व देवनारायण योजना की स्कूटी फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी पूरी होनी वाली है। शुक्रवार को भी कॉलेज प्रशासन ने 17 स्कूटी वितरण करने का कार्य पूर्ण किया। स्कूटी वितरण नोडल अधिकारी साधना शर्मा ने बताया कि जैसे-जैसे आरटीओ आफिस से आरसी का मिलती जा रही है। वैसे-वैसे स्कूटी बांटते जा रहे हैं।


