8 जिले का तापमान 9 डिग्री पर पहुंचा:झारखंड में उत्तरी और उत्तरी-पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई कनकनी, 10 फरवरी से फिर चढ़ेगा पारा

झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। दो दिन पहले तक राज्य के कई जिलों में दिन का पारा 30 डिग्री के पार और रात का पारा 16 डिग्री सेल्सियस के करीब था। लेकिन, 24 घंटे के दौरान इसमें गिरावट आई है। कई जिलों का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक गिरा है। रांची में शनिवार व रविवार को भी रात में ठंड रहेगी। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार, रांची के तापमान में भी जबर्दस्त गिरावट आई है। 24 घंटे के दौरान रांची का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस गिरकर 12.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य के करीब है। तीन दिन इतना रहेगा न्यूनतम तापमान दिन : न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) टेंपरेचर गिरने से कनकनी बढ़ी तापमान में आई गिरावट की वजह से अचानक कनकनी बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक हवा में कनकनाहट थी। इस वजह से लोग फिर गर्म कपड़े में दिखने लगे। पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस सरायकेला और सबसे कम तापमान चतरा का 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। डाल्टेनगंज का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस गिरकर 8.7 डिग्री पर पहुंच गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम है। इसी तरह बोकारो का न्यूनतम पारा 6.7 डिग्री सेल्सियस गिरकर 10.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जबकि, अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक है। 10 फरवरी के बाद फिर चढ़ेगा पारा मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, राज्य के उत्तरी एवं मध्य भाग के अंतर्गत आने वाले जिलों में 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। जबकि, दक्षिणी भाग में अगले 24 घंटे के दौरान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले 3 दिनों में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। झारखंड में उत्तरी और उत्तरी-पश्चिमी हवाओं का जोर है। 10 फरवरी से बादल छाने की संभावना है, हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। 10 फरवरी के बाद पारा फिर चढ़ेगा, इससे गर्मी लगेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *