5 लाख रुपए की नशीली कफ सिरप के साथ नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | बिश्रामपुर सूरजपुर जिले की लटोरी पुलिस ने नशीली दवाओं के रूप में कफ सिरप के उपयोग का भंडाफोड़ कर पांच लाख मूल्य के एक हजार नग नशीली कफ सिरप की शीशी बरामद कर आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। बताया गया कि सूरजपुर पुलिस निरंतर अवैध कारोबार व सूखा नशा के विरूद्ध सख्ती से कार्रवाई में लगी हुई है। इसी क्रम में शुक्रवार को लटोरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तुलसी नाला के पास चार व्यक्ति बनारस की ओर से आने वाले बस से उतरे है जो अपने पास अवैध नशीली दवाई कफ सिरप रखे हैं और बिक्री करने के लिए कहीं ले जाने के लिए साधन व ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद कार्रवाई के लिए तत्काल पुलिस टीम गठित कर ग्राम तुलसी नाला पर पहुंची और घेराबंदी कर विकास सिंह राणा, सूरज सिंह व आशीष सिंह के साथ 1 विधि विरूद्ध लड़के को पकड़ा। इनके कब्जे से ऑनरेक्स कफ सिरप 1000 नग जब्त किया गया। जिसकी बाजारू कीमत करीब 5 लाख रुपए है। मामले में नशीली कफ सिरप जब्त कर धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले के 1 विधि विरूद्ध संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *